UP: सिटी गार्डन मैरिज हॉल में करंट से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा: शहर के सिटी गार्डन मैरिज हॉल में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के रहने वाले थे। मृतक पिता मैरिज हॉल में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कारणों से दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति और बेटे की एक साथ मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)