आजमगढ़: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहरौला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ कटारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गो-तस्करी और गोवध से जुड़े संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है।
पुलिस के मुताबिक गैंग लीडर सहबाज अंसारी उर्फ शहबाज और उसके सहयोगी मुन्ना उर्फ कटारी द्वारा आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गो-तस्करी एवं गोवध से संबंधित अपराधों में संलिप्त एक संगठित गिरोह संचालित किए जाने के संबंध में अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर थाना अहरौला में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मु0अ0सं0 270/2026, धारा 2(b)(XVII)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमाकान्त शुक्ला कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार 7 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश और रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित मुन्ना उर्फ कटारी बरामदपुर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे करीब रात 10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना उर्फ कटारी पुत्र राजाराम, निवासी मोतीपैर, कस्बा माहुल, थाना अहरौला, आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ अहरौला और पवई थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
Also Read; UP: बारिश बनी हादसे की वजह! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 से 2024 तक के दौरान दर्ज मामलों में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के अलावा आर्म्स एक्ट तथा धारा 307 भादवि का मामला भी शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह, आरक्षी दिवाकर मिश्रा, आरक्षी अभिषेक तिवारी और महिला आरक्षी बंदना सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































