सहारनपुर में तेज बारिश से उफान पर बरसाती नदियां, पाजना नदी में फंसी कार

सहारनपुर: शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियां उफान पर हैं। मिर्जापुर-पाडली मार्ग पर पाजना नदी में अचानक तेज बहाव आने से एक कार नदी के पानी में फंस गई। कार में घायल युवक समेत छह लोग सवार थे। पानी का बहाव तेज होने पर सभी लोगों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई।जानकारी के अनुसार, पाडली गांव निवासी अजहर किसी काम से मिर्जापुर जा रहा था।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

इसी दौरान रास्ते में एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसके पिता मेहरबान और भाई ओसामा, अफजल, जीशान व वसीम कार लेकर मौके पर पहुंचे। घायल अजहर को इसी कार से उपचार के लिए मिर्जापुर ले जाया जा रहा था।परिजन जब नदी वाले रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से कार बहने लगी। कार में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Also Read: UP: जौनपुर में राह चलती छात्राओं पर करता था अभद्र टिप्पणी, किसन राजभर को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा

सभी ने बाहर निकलकर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी का दबाव इतना अधिक था कि वे सफल नहीं हो सके।इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने मदद के लिए ट्रैक्टर रोक दिया। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से कार को ट्रैक्टर से बांधा और काफी मशक्कत के बाद उसे तेज बहाव से बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद सभी ने राहत की सांस ली। घायल अजहर को दूसरे वाहन से मिर्जापुर ले जाकर उपचार कराया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)