Home UP News UP CM Dashboard: रायबरेली 34वें स्थान पर, राजस्व विभाग का शानदार प्रदर्शन

UP CM Dashboard: रायबरेली 34वें स्थान पर, राजस्व विभाग का शानदार प्रदर्शन

UP CM Dashboard: सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सरकारी कार्यों की प्रगति की प्रदेश स्तरीय समीक्षा की गई। जारी रैंकिंग राजस्व विभाग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह उपलब्धि योजनाओं की नियमित निगरानी और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण का परिणाम है।

राजस्व विभाग के प्रदर्शन से बढ़ी जिले की उपलब्धि

राजस्व विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ ही लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। विभागीय कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग और अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों के चलते राजस्व विभाग प्रदेश की शीर्ष रैंकिंग वाले विभागों में शामिल हुआ। इस प्रदर्शन से जिला प्रशासन को भी बेहतर रैंक हासिल करने में मदद मिली है।

Also Read: UP: 6 लाख में UPSSSC अभ्यर्थी को पास कराने की डील, नकल माफिया गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

डीएम की नियमित समीक्षा का दिखा असर

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका जिले में संचालित सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रही हैं। उनके निर्देश पर विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत राजस्व विभाग में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों पर होगी निगरानी

जिले की रैंकिंग जारी होने के बाद जिलाधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड सरकार की प्राथमिकताओं और विभागीय कार्यों की प्रगति को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कम रैंकिंग वाले विभागों और धीमी प्रगति वाले बिंदुओं को चिन्हित कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Also Read: UP: रायबरेली जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक, वीडियो बनाने पर भी सख्ती

ओवरऑल रैंकिंग सुधारने पर प्रशासन का फोकस

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा है। प्रशासन का लक्ष्य आने वाली रैंकिंग में जिले की स्थिति को और बेहतर करना है। डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.