मुरादाबाद में तेंदुए की आहट से मिलकपुर सेमली में दहशत, जंगलों में पुलिस-वन विभाग का सर्च अभियान जारी

मुरादाबाद: डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकपुर सेमली के जंगलों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद ने क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जंगलों में सर्च अभियान चलाया और स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने जंगल तथा आसपास के संभावित इलाकों में टीम के साथ तलाश की। इस दौरान तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस और वन विभाग की टीम को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरतने तथा तेंदुए की मौजूदगी से जुड़ी किसी भी सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए।

Also Read: UP Election 2027: बीजेपी का ‘कमल साथी’ ऐप बना चुनावी हथियार, AI से होगी बूथ-बूथ की मॉनिटरिंग

ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील

तेंदुए की सूचना को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि यदि उन्हें तेंदुआ दिखाई देता है तो उसके करीब जाने या उसे पकड़ने की कोशिश न करें और तत्काल पुलिस अथवा वन विभाग को सूचना दें।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

सुरक्षा को लेकर बढ़ाई गई निगरानी

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और वन विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा प्राथमिकता है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। तेंदुए की सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने की अपील की है। जंगल क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्च अभियान के चलते ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)