Home UP News ‘मैं तुम्हारी पिटाई और नहीं सह सकती…’, पति से परेशान महिला ने...

‘मैं तुम्हारी पिटाई और नहीं सह सकती…’, पति से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

UP: हाथरस की रहने वाली एक महिला ने पति से परेशान होकर गुजरात के बड़ोदरा में फंदे से लटक गई। मरने से पहले उसने अपनी 8 महीने की बेटी को पड़ोसी को दे दिया। उसके बाद अपने बाएं पैर पर लिखा- मैं इस दुनिया से जा रही हूं, अब तुम अपने परिवार को खुश रखना। मैं तुम्हारी पिटाई को और सहन नहीं कर सकती।

मामला 9 अगस्त का है, लेकिन आज सामने आया है। मूलरूप से हाथरस का रहने वाला सुधीर कुमार बड़ोदरा में रिलायंस में इंजीनियर के पद पर काम करता है। 22 जून, 2023 को सुधीर की शादी सीमा (24) से हुई थी। सीमा पति के साथ बड़ोदरा के उंडेरा स्थित रिलायंस टाउनशिप में ही रहती थी।

Also Read: UP: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता, तीन आरोपी गिरफ्तार

9 अगस्त की सुबह सुधीर अपना फोन ठीक करवाने के लिए निकला। इसी दौरान सीमा ने अपनी 8 महीने की बेटी को ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक किराएदार को दे दिया। उसके बाद अपने कमरे में आई और फंदे से लटक गई। जब सुधीर घर लौटा, तब तक वहां भीड़ लग चुकी थी। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

इसके बाद सुधीर ने सीमा की मौत की खबर उसके मायकेवालों को दी। सूचना मिलते ही मायके वाले सुधीर के घर पहुंचे। सीमा के मायकेवालों की शिकायत पर पति सुधीर कुमार, ससुर अनेक सिंह और सास शीला देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )