मथुरा: मांट क्षेत्र में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर कथित रूप से गतिविधियां संचालित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल के सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने विशेष समुदाय के मौलाना के ठिकाने पर पहुंचकर हिंदुओ पर झाड़-फूंक की शिकायत पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत और युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अगुवाई में पहुंचे सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर झाड़-फूंक कर रहे मौलाना के कृत्य का विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि झाड़-फूंक के नाम पर लोगों में अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। विरोध के बाद राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने मांट पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मौलाना की दुकान बंद करने एवं मामले की जांच कर संबंधित मौलाना के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान टीकाराम शर्मा, राजकुमार चौधरी, भूपेंद्र सिंह, राहुल, चंद्रशेखर, आशीष चौधरी, नीरज शर्मा, जीतू चौधरी, सुमित कुमार, गजेंद्र चौधरी जिला अध्यक्ष हाथरस, भावनीश शर्मा युवा जिला अध्यक्ष, डाल चंद्र जिला संयोजक, छोटे लाल फौजी महामंत्री, मोनू चौधरी जिला संगठन मंत्री, जय प्रकाश जिला महामंत्री, राहुल उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष और हरिओम युवा जिला मंत्री सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।



















































