मिर्जापुर: मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत रामपुर सक्तेशगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई, जब शहीद बाबा के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Also Read: UP: चाय की चुस्की पर महंगाई की मार! रायबरेली में चीनी के भाव में 33% उछाल
आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्तेशगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
ALSO READ: UP: भगवा ध्वज-कांवर लेकर निकले शिवभक्त, 105 किमी पैदल चलकर करेंगे जलाभिषेक
पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ करने के साथ ही हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। दिनदहाड़े युवक पर हुए चाकू से हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































