UP: हाथरस की आगरा रोड घास मंडी क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक बाइक सवार युवक बेहद खतरनाक तरीके से गैस सिलेंडरों को बाइक पर लादकर सड़क पर जाता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि बाइक पर एक-दो नहीं, बल्कि पांच भरे हुए भारत गैस के सिलेंडर रखे हुए हैं और इन्हीं सिलेंडरों के ऊपर एक छोटे बच्चे को बैठाया गया है।
जानिए पूरा मामला क्या है?
सबसे बड़ी चिंता बच्चे की सुरक्षा को लेकर है। जिस तरह से बच्चे को गैस सिलेंडरों के ऊपर बैठाकर बाइक दौड़ाई जा रही है, उससे जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। गैस सिलेंडर जैसे ज्वलनशील पदार्थ को इस तरह खुलेआम सड़क पर ले जाना भी गंभीर सवाल खड़े करता है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि बाइक पर नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही है और बाइक सवार युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा। यानी एक साथ यातायात नियमों की कई अनदेखियां सामने आ रही हैं।
ALSO READ: UP: M.Sc. छात्रा हत्याकांड, मुठभेड़ में आरोपी पुनीत मिश्रा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अब सवाल यह उठता है कि आखिर शहर की व्यस्त सड़कों पर इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































