जौनपुर: रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर चेकिंग करने और लूट का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचकर खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और जांच के नाम पर सोने-चांदी के आभूषणों पर कब्जा करने का प्रयास किया था।
आरोप है कि इस दौरान व्यापारी के साथ मारपीट की गई तथा उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ALSO READ: UP: एक माह से जलजमाव से बेहाल अलीनगर की दलित बस्ती, छात्र नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ जीत पुत्र स्व. लाल प्रताप सिंह उर्फ लूलई निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर, थाना सिकरारा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रामपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामपुर के साथ कांस्टेबल सुरेश यादव और कांस्टेबल मनजीत निषाद शामिल रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































