जौनपुर: जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अवधेश कुमार और शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूली गई है। शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षणार्थियों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं ली जानी चाहिए।
ALSO READ: UP: एक माह से जलजमाव से बेहाल अलीनगर की दलित बस्ती, छात्र नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में अधिक शुल्क वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार संचालित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने ट्रेनिंग ट्रैक का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































