सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की बॉडी से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुल्तानपुर: गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक ट्रक की बॉडी से व्यक्ति का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 के पास स्थित एयर स्ट्रिप के समीप की है। यहां खड़े ट्रक संख्या NL 01 AK 5252 की बॉडी पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक गाजीपुर की ओर से आ रहा था। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Also Read: Bareilly: घर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, शिकायत करने जाते समय फिर पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला?

सूचना पाकर गोसाईगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती सूचना में मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी।हालांकि, पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। मृतक की शिनाख्त, घटना के कारणों तथा अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)