अमेठी: तहसील की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने से नाराज अमेठी बार एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और सचिव अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी से सात सितंबर तक समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 जुलाई को अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर 10 सूत्री मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद 28 जुलाई को समस्याओं के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था।
ALSO READ: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता
अधिवक्ताओं का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सात सितंबर तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।
बार एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान कराया जाए, ताकि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चलता रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































