मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन-पूजन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। जन्मभूमि परिसर से उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सरकार कृष्ण कन्हैया पर विश्वास करती है, प्रभु श्री राम पर विश्वास करती है, बाबा विश्वनाथ पर और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है, लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी, क्या वे आपकी आस्था को सम्मान दे पाएंगे?
उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी फिर से जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं। यह जहर घोलेंगे क्योंकि कुछ आदत से वे लोग मजबूर होते हैं। उनकी आदतें हैं समाज में विष वमन करना, जिससे समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ सकें।सीएम योगी ने कहा कि ये लोग आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकें, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकें, बहन और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकें, अन्नदाता किसानों की खुशहाली पर डकैती डाल सकें, और उद्यमी बनने की ओर अग्रसर अपने कारीगर और हस्तशिल्पियों को फिर से लाचार बना सकें, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।लेकिन यह डबल इंजन की सरकार इनके मंसूबों पर पानी फेरेगी और इनको कभी पूरा नहीं होने देगी।
Also Read: ‘हमे जिन्ना नहीं, गन्ना चाहिए…’, बिजनौर में गरजे CM योगी
उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और मथुरा-वृंदावन को विश्व स्तरीय तीर्थ स्थल बनाया जा रहा है। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्री कृष्ण और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































