गोंडा: परसपुर नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को परसपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के ग्राम मलांव के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को थाना परसपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी।
इसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन को सुनील पासवान शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस टीम को आरोपी के ग्राम मलांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पासवान उर्फ अप्पून पुत्र भुलई पासवान निवासी ग्राम पासिमनपुरवा पुरैना, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की और इसके बाद मुकदमे में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।थाना परसपुर में मामले को लेकर मु0अ0सं0 382/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आकाश दीप, कांस्टेबल राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल गीता वर्मा शामिल रहीं।


















































