UP: आजमगढ़ में देवगांव पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार कर वाहन को कथित रूप से बिना वाहन स्वामी की सहमति के अपने नाम हस्तांतरित कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बसही नहर पुल, मेहनाजपुर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आवेदिका ने शिकायत की थी कि उसके पति दिलीप यादव ने व्यवसायिक उद्देश्य से अपने साथी को मारुति सुजुकी वाहन दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार कराकर बिना वाहन स्वामी की सहमति और उसकी मौजूदगी के परिवहन विभाग से वाहन अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।
शिकायत के आधार पर थाना देवगांव में मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
इसी क्रम में गुरुवार को देवगांव पुलिस ने मुकदमे से संबंधित अभियुक्त इम्तियाज अहमद पुत्र अलीमुद्दीन, निवासी बसही इकबालपुर, थाना देवगांव, आजमगढ़ को बसही नहर पुल मेहनाजपुर के पास से करीब 13:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल अमित तिवारी और कांस्टेबल कृष्णानन्द पाण्डेय शामिल रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































