Home UP News इटावा में चोरी की घटनाओं का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के...

इटावा में चोरी की घटनाओं का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और नकदी बरामद

इटावा: बकेवर और चकरनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, इनवर्टर और 3200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी बकेवर और चकरनगर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक 11/12 सितंबर की रात बकेवर और चकरनगर पुलिस की संयुक्त टीमें गीतमपुरा पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का सामान बेचने के लिए कुछ आरोपी महिपालपुर पुल के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: इटावा: हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

तलाशी के दौरान आरोपियों से चार पीली धातु की अंगूठियां, गले का लॉकेट व मोती की माला, एक जोड़ी पायल, दो करधनी, की-पैड मोबाइल फोन, ल्यूमिनियस कंपनी का इनवर्टर और 3200 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने 6/7 सितंबर की रात बकेवर क्षेत्र के भरथना रोड स्थित द गोल्डन रिसोर्ट से इनवर्टर और बैटरी चोरी करने तथा 23/24 अगस्त की रात चकरनगर क्षेत्र में मुस्कान गेस्ट हाउस के पीछे बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात, मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, आशू कुमार, हर्ष बाबू, रिहान खान, अमन कुमार और अमन सोनी, निवासी लखना क्षेत्र, थाना बकेवर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)