बिजनौर में काम को लेकर टोकती थी सास, बहू ने सिर जमीन पर पटका, इलाज के दौरान मौत

बिजनौर: धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में बहु ने अपनी बुजुर्ग सास को मामूली कहासुनी को लेकर मौत के घाट उतार दिया। आए दिन सास बहू के झगड़े की वजह से बेटे ने अपनी बहू पर पुलिस के सामने शक जाहिर किया। पुलिस की सख्ती के सामने कातिल बहू ने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए। पुलिस ने आरोपी बहु को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read: UP: अपराधियों पर रायबरेली पुलिस का शिकंजा, एक ही दिन में 55 वारंटी गिरफ्तार

बहु प्रीति ने अपनी बुजुर्ग सास ओमवती 65 वर्षीय बुजुर्ग को महज़ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि बुजुर्ग सास अपनी बहू को घर के काम को लेकर टोकती रहती थी। ये बात बहु प्रीति को नागवार गुजरती थी, जिसको लेकर घर में अकेली सास और बहू दोनों थे दोनों में कहासुनी हुई और फिर बहु प्रीति ने मारपीट शुरू कर दी। सास का सिर जमीन पर पटक दिया, जिसकी वजह से इलाज के दौरान सास ओमवती ने दम तोड़ दिया।

Also Read: बांदा के स्कूलों के बाहर रोज लगता है जाम, डीएम-एसपी, ट्रैफिक पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल

प्रीति के पति कमल ने पुलिस को बताया कि पत्नी अक्सर मां से झगड़ा करती रहती थी। इसी ने ही मेरी मां को मारा है। पुलिस ने प्रीति को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। साथ ही प्रीति कातिल बहू के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)