UP: बिजनौर कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप गैंग जो पिछले कई सालों से भोले भाले अमीरजादों को टार्गेट करके उनकी इज़्ज़त को नीलाम करने का नाटक रच कर उनसे मोटी रकम वसूल के अगले शिकार की तलाश में निकल पड़ते लेकिन तेज़ तर्रार बिजनौर के एसपी ने ऐसा जाल बिछाया कि अब तक समाज के सामने 7 लोगों को बेनकाब किया है जबकि अभी भी कई नामी चेहरे बेनकाब होने है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
बिजनौर के जनपद के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप गैंग सक्रिय था जो भोले भाले अमीरजादों को टार्गेट करके उनको गैंग रैप के झूठे जैसे संगीन मुकदमे में फंसा कर भारी भरकम पैसा वसूले फैसला कर लेते थे और फिर अगले की तलाश में निकल पड़ते। बिजनौर का रहने वाला मास्टर माइंड बब्बू लंगड़ा गैंग में महिलाएं, युवती भी शामिल थी जो गैंग रैप में लोगों को फसती थी। बिजनौर पुलिस ने हनी ट्रैप का कुछ दिन पहले खुलासा किया था जिसमें तीन महिलाएं व दो गैंग के सदस्य गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।
पुलिस ने आज भी गैंग के दो सदस्यों आसिफ और दिलशाद को गिरफ्तार किया है जो जनपद बिजनौर के रहने वाले है।बब्बू लंगड़ा गैंग ने बिजनौर और अमरोहा में 12 से ज्यादा झूठे मुकदमे में फंसाकर लोगों से एक लाख से लेकर तीन लाख रुपए तक ठग चुके है। एसपी का कहना है हनी ट्रैप खुलासा में अभी और कई चेहरों को समाज के सामने बेनकाब किया जाएगा।
देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है.



















































