Barabanki: चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और अवैध तमंचा बरामद

Barabanki: थाना असन्द्रा पुलिस ने चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने 16 सितंबर को लकड़िया दादूपुर के पास मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती को असलहा दिखाकर चेन लूटी थी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत असन्द्रा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह और शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह, निवासी नौगवां रायतासी, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

ALSO READ: UP: सहारनपुर महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने महिला बच्चे को लेकर फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर

पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ थाना असन्द्रा में मुकदमा अपराध संख्या 301/2026, धारा 309(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 44 BX 8670 भी कब्जे में ली है।पुलिस के मुताबिक आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ सुल्तानपुर जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। वहीं शिवांक सिंह के खिलाफ असन्द्रा थाने में दर्ज वर्तमान मुकदमा सामने आया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सरोज, आनंद प्रताप सिंह व राम बदन राम सहित थाना असन्द्रा और रामसनेहीघाट के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)