UP: अमेठी में लेखपाल की पिटाई से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, SDM ने तहसीलदार को सौंपी जांच

UP: अमेठी तहसील में तैनात लेखपाल प्रभात सिंह की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और अमेठी कस्बे के सरवनपुर मोहल्ले का है।वायरल वीडियो में लेखपाल नशे की हालत में नजर आ रहा है।

आरोप है कि वह मौके पर मौजूद लोगों से अभद्रता कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। एसडीएम पंकज मिश्र ने प्रकरण की जांच तहसीलदार चित्रसेन को सौंपी है। अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: सुल्तानपुर: लेखपालों ने जमा किए बस्ते, अतिरिक्त काम से किया किनारा, मांगों को लेकर प्रदर्शन

वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)