UP: सहारनपुर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने गांधी पार्क में UPI पर प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MDR) के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकार से प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था वापस लेने की मांग की।व्यापार मंडल ने 2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’ के रूप में मनाते हुए व्यापारियों से इस दिन UPI के माध्यम से लेन-देन नहीं करने का आह्वान किया।
व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान अब कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और ऐसे में UPI लेन-देन पर अतिरिक्त लागत व्यापारियों के लिए आर्थिक दबाव बढ़ा सकती है।महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा कहा कि बढ़ती व्यावसायिक लागत और कम होते लाभांश के बीच डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क व्यापारियों की चिंता बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी लंबे समय से ग्राहकों को नकद के साथ डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
Also Read: UP: UPI चार्ज को लेकर व्यापारियों में बढ़ी बेचैनी, व्यापार मंडल ने जताया विरोध
कहा कि कम लाभ मार्जिन वाले कारोबार में छोटी अतिरिक्त लागत भी महत्वपूर्ण हो सकती है। व्यापारियों ने सरकार से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की, जिससे डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।व्यापार मंडल ने UPI पर प्रस्तावित MDR को वापस लेने और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को व्यापारियों के लिए कम लागत वाली बनाए रखने की मांग की।









