UP: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। इसी बीच भाजपा के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक समर्थक उनसे अपने सपने की बात करता नजर आ रहा है। समर्थक कहता है कि उसने सपना देखा कि बृजभूषण शरण सिंह का चुनाव चिह्न साइकिल है। यह सुनते ही बृजभूषण हंस पड़ते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘भक्क’। उनकी प्रतिक्रिया पर वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगते हैं।
समर्थक ने सुनाया सपना, जवाब सुनकर छूटी हंसी
Advertisement
वायरल वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह कुछ समर्थकों के साथ कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक समर्थक उनके सामने आकर उन्हें रोकता है और कहता है कि उसका सपना है कि उनका चुनाव चिह्न साइकिल है। समर्थक की बात सुनकर बृजभूषण कुछ पल उसकी ओर देखते हैं और फिर हंसते हुए ‘भक्क’ कह देते हैं। इसके बाद आसपास खड़े लोग भी हंसने लगते हैं। छोटी-सी यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
Also Read; ‘अखिलेश के बिना सब सूना है…’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले बृजभूषण सिंह, सियासी हलचल तेज
‘साइकिल’ वाली बात ने बढ़ाया सियासी कयासों का दौर
चुनावी समय में सामने आए इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। समर्थक के सपने में साइकिल का जिक्र होने के कारण राजनीतिक चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। हालांकि वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह की ओर से किसी राजनीतिक बदलाव या भविष्य के कदम को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।
अखिलेश यादव की तारीफ कर चुके हैं बृजभूषण
बृजभूषण शरण सिंह और सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के संबंधों को लेकर भी समय-समय पर चर्चा होती रही है। बृजभूषण कई मौकों पर अखिलेश यादव की तारीफ कर चुके हैं। वहीं अखिलेश भी उनके साथ अपने अच्छे संबंधों की बात कह चुके हैं। बृजभूषण ने स्पष्ट किया था कि दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और वे एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करते हैं।
‘अखिलेश के बिना इंडिया गठबंधन में सब सना है’ बयान भी रहा चर्चित
हाल के दिनों में बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान भी चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर कहा था कि ‘अखिलेश के बिना इंडिया गठबंधन में सब सना है।’ अब ‘साइकिल’ वाले इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल भाजपा में हैं और वीडियो में कही गई बात को लेकर उन्होंने कोई राजनीतिक संकेत नहीं दिया है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)



