आजमगढ़ में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता

आजमगढ़: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए और लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है।

Also Read: UP: छात्राओं को CM Yogi की सौगात, स्कूटी वितरण की तैयारियां तेज, अफसरों को निर्देश जारी

प्रदर्शन में मेहनगर से सपा युवा नेता आशुतोष चौधरी ‘आशु’ भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे पार्टी नेतृत्व की ओर से जो भी निर्देश मिलेगा, उसके आधार पर कार्यकर्ता आगे की कार्रवाई करेंगे।

वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद ने कहा कि सपा का यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी।

Also Read: सपा नेता शिवपाल यादव ने कविता वाले अंदाज में योगी सरकार पर कसा तंज

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)