बागेश्वर
जिले में मंगलवार शाम भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप मंगलवार शाम 6 बजकर 19 मिनट 25 सेकंड पर आया।
इसकी गहराई धरती के भीतर पांच किलोमीटर थी। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का अक्षांश 30.075 डिग्री उत्तर और देशांतर 79.908 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया। तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।














