औरैया: यूपी के औरैया में गोकशी के विरोध के चलते 2 पुजारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में सो रहे 3 पुजारियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमे 2 पुजारियों की जीभ काटकर गर्दन भी धड़ से अलग कर दी. जबकि एक पुजारी को पुलिस ने मरणासन्न हालत में सैफई रेफर कर दिया. सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना के पीछे गोकशी का मामला बताया जा रहा.
जानें पूरा मामला
मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट गाँव का है. मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में सो रहे 3 पुजारियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमे 2 पुजारियों की जीभ काटकर गर्दन भी धड़ से अलग कर दी. जबकि एक पुजारी को पुलिस ने मरणासन्न हालत में सैफई रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार पुजारियों ने इलाके में गो-तस्करी और गोकशी रोकने के लिए आवाज उठाई थी. जिसके चलते गो-तस्करों ने उनकी गर्दन के साथ जीभ भी काट दी.


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिधूना भरथना मार्ग पर लगाया जाम लगा दिया. सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुजारियों की हत्या से आक्रोशित लोग मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े हैं. आक्रोशित लोगों का कहना है कि संतो की हत्या पर सीएम योगी को आना होगा तभी शव उठने देंगे.
बिधूना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा ने बताया कि साधुओं को पहले चारपाई से बांधा गया फिर उनकी हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि मारे गए साधुओं के नाम लज्जाराम और हल्केराम है. वहीं, घटना में रामशरण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन तीनों की उम्र 50 से 60 वर्ष के करीब है.
घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नजर रख रहे हैं.
Also Read: कांवड़ यात्रा पर धारदार हथियारों से हमला, दूसरे धर्म के दर्जनभर युवकों के खिलाफ केस दर्ज
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )









































