नेता जी की रैली के आगे सात महीने का एक बच्चा जिंदगी से लड़ रही जंग हार गया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। यहां मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल रैली निकल रही थी और रोड पर जाम लगने के कारण एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिला। इस एंबुलेंस में सात महीने के एक बच्चे को इलाज के लिए तुंरत अस्पताल ले जाया जा रहा था।
कांग्रेस नेता की रैली के चलते एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही थी। एंबुलेंस के समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण बच्चे को इलाज नहीं मिल पाया। दर्द से बिलख रहे बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं अब नवजात के माता-पिता न्याय की मांग कर रहे हैं। एम्बुलेंस में बतौर हेल्पर तैनात शख्स ने बताया कि उन्हें कॉल आया था कि एक 7 महीने के बच्चे की तबीयत खराब है जिसे कुंडली से अस्पताल में लेकर जाना था।
वहीं इस शर्मनाक घटना पर अफसोस जताने की बजाए कांग्रेस नेता ने पुलिस और प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। तंवर ने कहा कि जब हमारे लोगों को पता चला कि ट्रैफिक में एंबुलेंस फंसी है, हमने रास्ता छोड़ दिया था। सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। एंबुलेंस में डॉक्टर, नर्स और यहां तक की ऑक्सीजन की ठीक सप्लाई भी नहीं थी।
When our people came to know there's ambulance in traffic, they cleared road. Govt, local admn&police should take responsibility. There was no nurse,doctor or proper oxygen supply: A Tanwar, Congress on death of an infant after ambulance allegedly got stuck in his rally #Haryana pic.twitter.com/kqwcP2eNw2
— ANI (@ANI) August 23, 2018
इस मामले पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने एसपी रोहतक को जांच के आदेश दे दिए हैं। मैंने भी डीजी हेल्थ सर्विसेस से आज रिपोर्ट सौपने को कहा है। हम इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
CM ordered for investigation by SP Rohtak. I've ordered DG Health Services to file report today after preliminary investigation. We'll take strict action&file FIR: Anil Vij,Haryana Min on death of an infant after his ambulance allegedly got stuck in Congress' Ashok Tanwar's rally pic.twitter.com/BUoknHrFko
— ANI (@ANI) August 23, 2018
बच्चे के पिता ने बताया कि डॉक्टर ने हमे सोनीपत रेफर किया था. हमारा बच्चा एंबुलेंस में था, लेकिन कांग्रेस पार्टी की रैली के कारण एंबुलेंस 45 मिनट तक जाम मं फंसी रही। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी।
Doctors referred us to Sonipat. Our child died en-route in ambulance as we were stuck in traffic jam for 45 min because of Congress party rally.There was no provision for oxygen in ambulance: Father of the infant who died after his ambulance allegedly got stuck in Congress rally. pic.twitter.com/scMnNMyRWx
— ANI (@ANI) August 23, 2018














































