Home Entertainment प्रोफेसर ने सिंगर Soundarya को भेजे अश्लील मैसेज, परेशान होकर एक्ट्रेस ने...

प्रोफेसर ने सिंगर Soundarya को भेजे अश्लील मैसेज, परेशान होकर एक्ट्रेस ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

बॉलीवुड: फिल्म जगत की लोगों को आए दिन बॉडी शेमिंग, और अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अपनी साधारण तस्वीरों पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर देते हैं लेकिन अब कई स्टार्स ऐसे अभद्र ट्रॉल्स को सबक सिखाते हैं। दरअसल, सिंगर सौंदर्या (Singer Soundarya) को एक कॉलेज प्रोफेसर अभद्र मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। ऐसे में सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर ही उसकी क्लास लगा दी। सिंगर ने प्रोफेसर्स की फीमेल स्टूडेंट के बारे में चिंता भी व्यक्त की है।


सिंगर ने किया पोस्ट

जानकारी के मुताबिक, सौंदर्या ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा कि- और इस तरीके से एक प्रोफेसर, महिला से बात करता है। बहुत शर्म की बात है। उसकी प्रोफाइल बता रही है कि वो मदुरई में प्रोफेसर है। मैं उम्मीद करती हूं कि उस कॉलेज की लड़कियां सुरक्षित होंगी।


बता दें कि एक्ट्रेस ने मनचले शख्स के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया और उसे ब्लॉक कर दिया। सौंदर्या के इस कदम को लोग काफी सराह रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज कल महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर लोग टिप्पणी करने से पहले कतराते नहीं हैं। ऐसे में जब महिलाएं खुद इसके खिलाफ आवाज उठा रहीं हैं ये काफी अच्छा कदम है।


कौन हैं सौंदर्या

बता दें कि सौंदर्या बाला नंदकुमार विजयन टेलीविजन पर कई शोज कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपर सिंगर शो में कंटेस्टेंट के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘कबाली’ से फिल्मों में डेब्यू किया था इसमें वो एक पब सिंगर के किरदार में थीं। सौंदर्या आखिरी बार थालापति विजय और विजय सेतुपति की ‘मास्टर’ में नजर आई थीं। 


Also Read: राम गोपाल वर्मा की लेस्बियन क्राइम Dangerous का ट्रेलर रिलीज, अप्सरा रानी-नैना गांगुली ने की बोल्डनेस की हदें पार


Also Read: Photos: Sakshi Dwivedi ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, बिकिनी तस्वीरें शेयर कर बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान


( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )


Secured By miniOrange