आज सुबह से ही यूपी में ठंडी एक दम से बढ़ गई है. सुबह से ही जीरो विजिविलटी से साथ कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक मोहम्मद दानिश ने जानकारी दी है कि फिलहाल अगले 4 दिनों तक मौसम का रुख बरकरार रहेगा. ऐसे में अब सीएम योगी आदित्यानाथ ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होनें प्रदेश के अफसरों को ये कहा है कि, सभी जगहों पर रैन बसेरा की व्यवस्था कराएं. पब्लिक प्लेस पर अलाव जलाए जाएं.
सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
जानकारी के मुताबिक, यूपी में तेजी से बढ़ती ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी DM को निराश्रितों और बुजुर्ग यात्रियों सहित आम जनजीवन की सुरक्षा और सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निराश्रित‚ जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाने के लिए सभी जिलाधिकारी कंबलों की खरीद समय से पूरी कर लें.
सीएम ने ये भी साफ कर दिया है कि, कंबल गुणवत्तापरक हों‚ उनकी मूल्य में एकरूपता होनी चाहिए. प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, स्थानीय निकाय चेयरमैन आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा ही किया जाएगा. प्रशासन के अधिकारी सहायतार्थ उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि रैन बसेरे क्रियाशील होने चाहिए. जिलाधिकारी खुद रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें. जहां आवश्यकता हो, सुधार कराएं.
पुलिस करे रैन बसेरों की सुरक्षा
उन्होनें ये कहा है कि ठंड में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आए. हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो. इसके साथ ही सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई‚ सैनिटाइजेशन कराई जाए. रैन बसेरों में बिस्तर आदि के प्रबंध हों. पुलिस द्वारा रैन बसेरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक प्रबंध किये जाएं. ताकि कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना होने पाई.
Also Read: विदेशों में टीम योगी को भरपूर समर्थन, अमेरिका में आस्टिन यूनिवर्सिटी के साथ साइन किया MoU
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )











































