अडाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों में शुक्रवार के कारोबार सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ग्रुप के सभी शेयर (Shares) 15 प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत तक चढ़े हुए हैं। ये तेजी ऐसे समय में देखी जा रही है, जब अमेरिकी फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडाणी ग्रुप की कंपनियों में 15,446 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
अडाणी पोर्ट्स का शेयर 10.61 प्रतिशत चढ़ा
शुक्रवार यानी आज दोपहर 3 बजे तक एनएसई पर अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 17.78 प्रतिशत बढ़कर 1892 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अदाणी पोर्ट्स का शेयर 10.61 प्रतिशत 688.70 पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी विल्मर और अडाणी पावर के शेयरों में 5-5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा हुआ था। इसके अलावा एनडीटीवी के शेयर 4.99 प्रतिशत, अंबुजा और एसीसी सीमेंट का शेयर 6.02 प्रतिशत और 5.25 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
यह लगातार चौथा दिन है, जब ग्रुप के शेयरों में रैली देखने को मिली है। आज शेयर मार्केट में दमदार तेजी दिखी। बीएसई सेंसेक्स 900 अंक या 1.53 प्रतिशत बढ़कर 59,806 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 267 अंक या 1.55 प्रतिशत बढ़कर 17,589.65 अंक पर है।
Also Read: Adani Group Stocks: अडाणी समूह के शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी, पांच में लगा अपर सर्किट
अडाणी ग्रुप के शेयर जीक्यूजी ने खरीदे
अडाणी ग्रुप ने गुरुवार को दिए एक बयान में कहा कि जीक्यूजी ग्रुप की कंपनियों में निवेश कर रहा है, जो कि देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट और पोर्ट ऑपरेटर है। इसके साथ ग्रुप के पास देश की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है और 2030 तक देश की रिन्यूएबल क्षमता का 9 प्रतिशत होगा।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
















































