‘तलाक वाली पोस्ट की वजह आई सामने…’, प्रतीक-अपर्णा के क़रीबी के खुलासे ने बदल दी पूरी कहानी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) और उनकी पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के रिश्ते में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रतीक ने हाल ही में अपर्णा को ‘स्वार्थी’ बताते हुए रिश्ता तोड़ने की बात कही थी, लेकिन अब परिवार के करीबी सूत्र अपर्णा यादव के मुंहबोले भाई मुकेश बहादुर सिंह ने बड़ा दावा किया है उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट पड़ना यह सिर्फ गुस्से का नतीजा था। अपर्णा से हुई बातचीत के आधार पर, रिश्ता पूरी तरह सुरक्षित है और कोई तलाक नहीं होगा। उनके करीबी ने बताया यह घटना परिवारों में होने वाली सामान्य अनबन को उजागर करती है, जो सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर चर्चा का विषय बन जाती है।

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई अफवाहें

 

दरअसल, प्रतीक यादव ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपर्णा यादव के साथ रिश्ता तोड़ने की बात कही थी। उन्होंने अपर्णा को ‘स्वार्थी महिला’ और ‘बुरी आत्मा’ बताते हुए कहा कि उनकी वजह से पारिवारिक रिश्ते खराब हो गए हैं। इस पोस्ट के साथ प्रतीक ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि, इसके बाद भी पोस्ट आते रहे और उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। सोमवार को अपर्णा की तस्वीरों के साथ दो और पोस्ट किए गए, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने इसे तलाक की अफवाहों से जोड़कर देखा, लेकिन परिवार के करीबियों का कहना है कि यह गुस्से और भावावेश में लिखी गई पोस्ट थी।

अपर्णा से क्या हुई खास बातचीत?

अपर्णा यादव के मुंहबोले भाई मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि अपर्णा यादव से उनकी लंबी बातचीत हुई है। उन्होंने  स्पष्ट किया कि हर परिवार में छोटी-मोटी अनबन होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर करने से बात बढ़ गई। अपर्णा उस समय चेन्नई में थीं, जबकि प्रतीक लंदन में थे, जिस वजह से आपसी संवाद नहीं हो पाया। अपर्णा ने कहा कि रिश्ते में कोई बड़ी समस्या नहीं है और दोनों के बीच सब ठीक है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मीडिया और ट्रोल्स की वजह से अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन वास्तव में अब कोई विवाद नहीं है। अपर्णा को ‘संस्कारी महिला’ बताते हुए कहा गया कि वह परिवार को साथ लेकर चलने वाली हैं और हर परिस्थिति में धैर्य रखती हैं।

Also Read:‘मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया…’, अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव

मुकेश बहादुर सिंह ने किया एक्स पोस्ट 

मुकेश बहादुर सिंह ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि, क़यासों को कृपया विराम दे। बहन अपर्णा यादव अपने परिवार के साथ है और रहेंगी , रही बात सोशल मीडिया पर प्रिय प्रतीक जी द्वारा टिप्पणी की , भावावेश और गुस्से की प्रतिक्रिया थी उससे ज़्यादा कुछ नहीं । सब ठीक है और ख़ुश है ।

प्रतीक की मानसिक स्वास्थ्य की बात और पुराने पोस्ट

प्रतीक यादव की पोस्ट में उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ खराब होने का जिक्र भी किया था। यह पहली बार नहीं है जब प्रतीक ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की हो, पहले भी उन्होंने इसी तरह के पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में उन्हें डिलीट कर दिया। परिवार के सूत्रों का कहना है कि यह तनाव या गुस्से का नतीजा हो सकता है। हालांकि, अब कोई विवाद नहीं है और पोस्ट डिलीट की जा सकती हैं। एस्केलेशन न होने का मतलब है कि मामला रुक गया है। प्रतीक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अपर्णा ने स्पष्ट किया कि कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।

कोई तलाक नहीं होगा…

उन्होंने बताया कि हाल ही में, लगभग एक सप्ताह पहले, उन्होंने और अपर्णा प्रतीक ने साथ में डिनर किया था और सब कुछ पूरी तरह सामान्य है। तलाक जैसी किसी भी बात का कोई आधार नहीं है। अपर्णा कभी भी बच्चों या परिवार के खिलाफ जाकर कोई कदम नहीं उठाएंगी। उन्होंने कहा कि पब्लिक फिगर होने के कारण सोशल मीडिया पोस्ट्स ने जरूरत से ज्यादा ध्यान खीचा है। अक्सर गुस्से में लगाए गए आरोपों की उम्र बहुत कम होती है। परिवार पूरी तरह एकजुट है। मुकेश बहादुर ने बताया कि अपर्णा ने फोन पर स्पष्ट किया है कि विवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है और रिश्ते के टूटने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)