बहराइच जेल में 24 घंटे में दो कैदियों की मौत से हड़कंप! प्रशासन पर उठे रहे गंभीर सवाल, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

UP: बहराइच (Bahraich) जिला जेल में पिछले 24 घंटे के अंदर दो कैदियों की मौत हो गई, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया है और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कल बुजुर्ग कैदी मैकू लाल की मौत हुई, जबकि आज अय्यूब नामक कैदी ने दम तोड़ दिया। दोनों मौतों के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन लगातार घटनाओं ने जेल में सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को उजागर किया है।

24 घंटे के भीतर दो कैदियों की मौत

मामला बहराइच कोतवाली क्षेत्र के जिला जेल से जुड़ा है। पहले मैकू लाल नामक बुजुर्ग कैदी की मौत हुई, जिसके बाद जेल में तनाव बढ़ गया। आज अय्यूब की मौत ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। अय्यूब जरवल थाना क्षेत्र के आरी गांव के निवासी थे। वे हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गए थे और आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। हुजूरपुर पुलिस ने उन्हें 19 सितंबर को जेल भेजा था। अय्यूब की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जेल अस्पताल से रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Also Read: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने करीब 100 साल के एक बुजुर्ग को बरी कर दिया है, शख्स को 42 साल बाद मिला न्याय

पोस्टमार्टम के लिए भेज गए शव 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा, जिसमें बीमारी, हार्ट अटैक या अन्य स्वास्थ्य समस्या शामिल हो सकती है। जेल प्रशासन का कहना है कि मौतें प्राकृतिक कारणों से हुई हैं, लेकिन लगातार दो मौतों ने कैदियों के स्वास्थ्य प्रबंधन और जेल में चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)