आज दिनांक 24/01/26 को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्र अतुल सिंह , विधायक पिपराइच महेंद्रपाल सिंह, विधायक ग्रामीण विपिन सिंह , जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.
इस अवसर पर बाल विकास विभाग की प्रस्तुतियां प्रमुखता से हुई जिनके माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य संवर्धन, स्कूल पूर्व शिक्षा, नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया.
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ से होने वाले कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया जिसमे गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आदि की उपस्थिति रही.
लाइव प्रसारण के बाद जनपद के विविध विषयों के विशेषज्ञ, कलाकार, अनुभवी सदस्यों के साथ ही स्कूलों से आए बच्चों की भी सहभागिता रही,
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्य अतिथि महोदय के कर कमलों से बाल विकास विभाग की दो गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किया गया. कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल एवं प्रदर्शनी का निरीक्षण भी मुख्य अतिथि श्री अतुल जी तथा माननीय विधायकगणों द्वारा किया गया , तथा उन्हें शुभकामनाएं भी प्रदान की गई.
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस के दौरान होने वाली गतिविधियों का दृश्यात्मक मंचन किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी, आशा एवं एएनएम के कार्यों को दर्शाया गया, साथ ही पोषाहार वितरण हेतु चेहरा प्रमाणीकरण से राशन वितरण एवं स्कूल पूर्व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया.
नाटक मे बाल विकास की निम्नलिखित मुख्य सेविकाओं ने प्रतिभाग किया-
1. दिव्या सिंह – सरदारनगर
2. जागृति – कौड़ीराम.
3. प्रतिमा – खजनी.
4. निशा दुसाद – गोला.
5. प्रतिभा – खजनी.
6. स्मिता – सरदारनगर.
7. नीतू नायक – पाली.
8. अंकिता – कैंपियरगंज.
9. प्रियदर्शिनी – सहजनवा.
10. कृति यादव – सरदारनगर
11. मंदाकिनी पाण्डेय – रॉकेट लर्निंग संस्था।
12. दित्या ( छोटी बच्ची)
इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया , जिसमें आगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ ही एडी गर्ल्स कॉलेज की बच्चियों ने सुंदर प्रस्तुति दी.
विभिन्न विभागों मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित करने के क्रम मे बाल विकास के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल सात लोगो को सम्मानित किया गया जिनमे सीडीपीओ सरदारनगर पीयूष चन्द्र, मुख्य सेविका हेमलता, मुख्य सेविका सुनीता शुक्ला, यूनिसेफ प्रतिनिधि सुरेश तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम सिंह, मीरा यादव, मंजु मिश्रा आदि रहे.
कार्यक्रम में डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह,जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीडी संस्कृति यशवंत राठौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह, डीआईओएस अमरकांत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.
INPUT-ANANYA MISHRA










































