बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के गोण्डा से है,जहाँ भूमि विवाद मे एक पक्ष की डिग्री दूसरे पक्ष के लिये काल बन गया।
मंगलवार देर रात खेत की सिंचाई कर रहे दो सगे भाईयों पर आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसमें तीस वर्षीय शिवशंकर दूबे उर्फ लल्ला दूबे की मौत हो गई व उसका भाई अमरनाथ दूबे गंभीर रूप से घायल गोण्डा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने एएसपी के निर्देशन में मृतक शिवशंकर के शव को कब्जे में लेकर घायल अमरनाथ को सीएचसी पहुँचाया जहाँ से उसे गोण्डा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
इस निर्मम हत्या की वारदात से पूरे इलाके में जहाँ सनसनी फैली हुई है,वहीं परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
बीती मंगलवार की देर रात खेत की सिंचाई करने गये कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायनपुर मांझा दुल्हिन पुरवा गाँव के रहने वाले शिवशंकर दूबे उर्फ लल्ला दुबे की उसके विपक्षियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और उसके भाई अमरनाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवशंकर उर्फ लल्ला को पच्चीस चाकू मारा गया वहीं उसके भाई अमरनाथ की जैकेट मोटी होने के चलते किसी तरह उसकी जान बच सकी।
अमरनाथ ने घायल अवस्था में भागकर घटना की जानकारी परिजनो को दी।जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनो की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल अमरनाथ को जिला मेडिकल कालेज पहुँचाया।जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक के पिता देवीदयाल ने बताया कि यह वारदात जमीन की न्यायालय से उसकी डिग्री होने के बाद उसके विपक्षी पट्टीदार छत्रबली के बेटों सुनील,विनोद और उनके साथियों ने बेरहमी से उनके बेटे की हत्या कर दी।उन्होंने बताया कि घायल अमरनाथ आई एएस की तैयारी कर रहा था अभी हाल ही में गाँव आया था।
पीड़ित पिता का कहना है कि,उन्हें न्याय चाहिये।
इस संबंध में एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि,करनैलगंज में हत्या की वारदात हुई है ,पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
INPUT-ANANYA MISHRA
















































