अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2025 को एम्स गोरखपुर परिसर में “Stride and Shield – Women Day Empowerment Initiative” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर तथा डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. शिखा सेठ द्वारा कार्यकारी निदेशक के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल विभा दत्ता ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डॉ. महिमा मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक एवं अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अजय भारती, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं परीक्षा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सौरभ, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, एमबीबीएस के छात्राएं , नर्सिंग छात्राएं, महिला सुरक्षा कर्मी तथा हाउसकीपिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वॉकाथॉन से हुई, जिसके माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात फुटबॉल ग्राउंड में सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत प्रेरणादायक पहल बताया।
INPUT-ANANYA MISHRA














































