उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में अवैध अतिक्रमण का बड़ा मामला सामने आया जहां पर सुजौली थाना क्षेत्र के नथुनिया चौराहे पर स्थित एक प्लाट में कुछ लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसको लेकर काश्तकार एक बुजुर्ग के द्वारा एसडीएम मोतीपुर को शिकायत की गई थी जिस पर एसडीएम मोतीपुर ने निर्माण को रुकवाने हेतु लेखपाल और थाना सुजौली को निर्देशित किया था
गुरुवार को एसडीएम मोतीपुर में मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने को कहा जिस पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है वही इस दौरान मौके पर कानूनगो बृज बहादुर जायसवाल, स्थानीय लेखपाल अरुण कुमार, संजय, चौकी इंचार्ज राम सुधार यादव, हेड कॉस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह,कांस्टेबल प्रमोद पाल,अमरजीत यादव मौजूद रहे
इस दौरान जमीन के काश्तकार राज बहादुर ने बताया की गाटा संख्या 318/319 में उनकी जमीन मौजूद है जिसपर उनके साथ साथ कुल पांच काश्तकार जिस पर कुछ लोगों के द्वारा पूरी ज़मीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसके शिकायत उनके द्वारा एसडीम मोतीपुर रामदयाल को की गई थी एसडीएम मोतीपुर ने मामले की सुनवाई करते हुए निर्माण को रोकने हेतु थानाध्यक्ष सुजौली और लेखपाल को निर्देशित किया था गुरुवार को मौके पर पहुंचकर एसडीएम मोतीपुर ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया और लेखपाल और कानून को जांच करने को कहा है..








































