आगरा: शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, 14 मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

आगरा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

Also Read: बहराइच: मजदूरी करने निकला सौरभ एक महीने से लापता, पत्नी ने SP से लगाई पति को खोजने की गुहार

धरने में शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के समायोजन में पारदर्शिता और शिक्षा विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। शिक्षक नेता भोज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बन चुका है और शिक्षकों को समायोजन सहित अन्य कार्यों के लिए रुपए देने को मजबूर किया जाता है।

Also Read: UP: जौनपुर में राह चलती छात्राओं पर करता था अभद्र टिप्पणी, किसन राजभर को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा

उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। शिक्षक संघ ने सरकार से 14 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)