यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय जापान दौरे पर हैं। वह यूपी में रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने के लिए MOU कर रहे हैं। विदेशी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
कानपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान गए हैं और MoU(समझौता ज्ञापन) कर रहे हैं। कहीं जापान का नाम हमारे मुख्यमंत्री बदलकर आदित्यपुर या आदित्यपुरम न कर आएं।’ अखिलेश यादव ने कहा भाजपा पर यकीन करोगे तो आप बर्बाद हो जाओगे। जनता ने भरोसा किया कि नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन, क्या हुआ…? अब तो कहानी यह है कि हथेली गरम पुलिस नरम। यह सरकार तो अपने लोगों से ही भ्रष्टाचार करवा रही है।
सीएम योगी के जापान और सिंगापुर के दौरे पर अखिलेश यादव ने कहा, “पहले भी 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू होने की बात कही गई. लेकिन जमीन पर कितना उतरा? कितनों को रोजगार मिला? इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत कितने उद्योग आए? कितनों को इंसेंटिव दिया गया और कितनी फैक्ट्रियां लगीं? 9 साल में राज्य सरकार और 11 साल में केंद्र सरकार के दावों के बावजूद अगर ये निवेश जमीन पर नहीं दिखते, तो सवाल उठना स्वाभाविक है
अखिलेश यादव ने कहा कहा कि विदाई के बाद लोग घूमने जाते हैं. लेकिन यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले ही घूमने चले गए. उन्होंने कहा कि अगर किसी की विदाई हो, तो विदाई के बाद घूमने जाता है. यह पहली बार देखा जा रहा है कि विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है।
INPUT-ANANYA MISHRA












































