समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वे राजनीतिक तौर पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहे, लेकिन यादव परिवार का अहम हिस्सा माने जाते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों को लेकर विवाद और पारिवारिक मतभेद की चर्चाएं भी सामने आती रही थीं। हालांकि, हाल के दिनों में दोनों परिवार के साथ ही रह रहे थे। बावजूद इसके, परिवार के भीतर तनाव की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई थीं।












































