‘जितने मुस्लिम आज हैं, पहले वे हिंदू ही थे…’, राजा भैया बोले- सनातन कमजोर हुआ तो नहीं रहेगा संविधान

उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। प्रतापगढ़-प्रयागराज सीमा पर स्थित मादूपुर गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने हिंदुत्व, सनातन धर्म और धर्म परिवर्तन को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो आज जो भी मुस्लिम हैं, वे सभी पहले हिंदू थे कोई अरब से नहीं आया है। जो आस्‍था विहीन और कायर थे, उन्‍होंने दबाव में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया।

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा भैया ने तमिलनाडु के एक डीएमके नेता के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियों से की गई, लेकिन हिंदू समाज की ओर से वैसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली जैसी अन्य धर्मों के खिलाफ बयान आने पर होती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरे धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी की जाती, तो देशभर में बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिलता। राजा भैया ने हिंदू समाज से सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की।

Also Read: UP: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की अर्जी पर बड़ा एक्शन, MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत कई पर केस दर्ज करने का आदेश

धर्म परिवर्तन को लेकर दिया बयान

राजा भैया ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो लोग मुस्लिम समुदाय में हैं, उनके पूर्वज कभी हिंदू थे और कोई भी बाहर से नहीं आया था। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में कई लोगों ने दबाव, लालच या भय के कारण धर्म परिवर्तन किया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने धर्म और परंपरा के प्रति समर्पित रहे, वही आज सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान राजा भैया ने यह भी कहा सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा।

संविधान और सनातन को बताया जुड़ा हुआ

अपने भाषण में राजा भैया ने संविधान और सनातन धर्म के संबंध पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत एक हिंदू बहुल देश है और इसी वजह से संविधान की व्यवस्था मजबूत है। उनके अनुसार यदि सनातन कमजोर हुआ तो देश की संवैधानिक व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

Also Read: ‘बेहूदगी की सारी हदें पार हो गईं…’, राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का मां भानवी सिंह पर बड़ा आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राजा भैया का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई लोग इसे विवादित बता रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर अन्य राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)