Tuesday, October 20, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • All State
    • Bihar/Jharkhand
    • CG News
    • Haryana
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uk news
    • UP News
    • West Bengal
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Politics अमेठी में प्राचीन काली मंदिर पर कब्जे का आरोप, जिला पंचायत अध्यक्ष...
  • Politics
  • Social
  • All State
  • UP News

अमेठी में प्राचीन काली मंदिर पर कब्जे का आरोप, जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन; प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

By
Breaking Tube
-
13/04/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    अमेठी : कस्बा क्षेत्र के गौरीगंज रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पर अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मंदिर को कब्जामुक्त कराने की मांग की।

    बताया जा रहा है कि सागर तिराहा के पास स्थित यह काली मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। खासकर नवरात्रि के दौरान यहां मेले का आयोजन होता था, जिसमें दूर-दराज से लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते थे। मंदिर का संचालन काली माता मंदिर समिति द्वारा किया जाता है, जिसका पंजीयन भी है।

    श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में हो रही परेशानी

    आरोप है कि मंदिर के पास रहने वाले कुछ लोगों ने जबरन मंदिर परिसर पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर और संतोषी माता मंदिर में ताला भी बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई।

    Also Read: यूपी में जल्द बनेगा ‘दूसरा नोएडा’… सीएम योगी ने इस शहर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    कई बार प्रशासन से शिकायत, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं

    मंदिर समिति और व्यापारियों का कहना है कि इस मामले की शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

    मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

    एडीएम अर्पित गुप्ता ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, मंदिर को बचाने के लिए “काली माता मंदिर बचाओ संघर्ष समिति” का गठन भी किया गया है, जिससे आगे आंदोलन तेज होने की संभावना है।

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • ADM Office
    • Amethi News
    • District Panchayat
    • Gauriganj Road
    • illegal encroachment
    • Kali Mandir Dispute
    • Memorandum Submitted
    • Public Protest Amethi
    • Rajesh Agrahari
    • Temple Land Issue
    • Traders Protest
    • UTTAR PRADESH NEWS
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleUP: मथुरा नाव हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, एक और शव बरामद, मौतों का आंकड़ा 14 पार
      Next articleगोरखपुर पर्यटन में तेजी से आगे बढ़ रहा : बीआरडी पीजी कॉलेज बरहज के विद्यार्थियों ने चिड़ियाघर और रामगढ़ ताल के लेक क्वीन क्रूज का किया शैक्षणिक भ्रमण
      Breaking Tube
      Breaking Tube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      यूपी में CHO की हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ANM संभालेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

      कोडीन कफ सिरप केस में STF का बड़ा एक्शन, 100 स्टॉकिस्टों की बिलिंग और दवा कारोबारियों की जांच

      मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलना था 30 फुट का कॉकरोच, पुलिस की बातचीत के बाद बदला नाम

      Search

      के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

      Editor
        चेन्नई तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने बड़ा ऐलान किया है. इसी साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद उन्होंने अपना पद छोड़...

      किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी...

      उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं...

      भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू...

      आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगन मोहन रेड्डी का आरोप, विपक्षी उम्मीदवारों...

      Recent Posts

      • जयपुर में दिवाली से पहले महंगे हुए फ्लैट, टोंक रोड पर एक तिमाही में 10% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम
      • बिहार में बालू की किल्लत दूर करने की तैयारी, 6 जिलों में नए घाटों से होगा खनन
      • यूपी में CHO की हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ANM संभालेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
      • हरियाणा के संदीप कड़वासरा ने एथेंस ओलिंपिक में जीता सिल्वर मेडल
      • इंदौर में CM मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का ऐलान
      • पैरा एशियन गेम्स में भारत का धमाका, प्रदीप कुमार ने जीता सिल्वर और आयुष वर्मा को ब्रॉन्ज
      • भारत में Starlink की जरूरत क्यों? ₹399 के Jio Fiber और ₹5,000 के सैटेलाइट इंटरनेट में समझें अंतर
      • Bank Holiday: 21 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक? RBI ने घोषित की छुट्टी, जानें वजह

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      जयपुर में दिवाली से पहले महंगे हुए फ्लैट, टोंक रोड पर...

      बिहार में बालू की किल्लत दूर करने की तैयारी, 6 जिलों...

      यूपी में CHO की हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, आयुष्मान आरोग्य...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19786
      • Politics6186
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3175
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved