बहराइच में यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, किसानों से 550 प्रति बोरी वसूले जाने की शिकायत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के किसानों ने निजी खाद विक्रेताओं पर यूरिया खाद की ओवररेटिंग का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उनसे प्रति बोरी यूरिया के लिए ₹550 वसूले गए, जबकि उनके हाथ में मौजूद पीओएस मशीन की रसीद में सरकारी निर्धारित मूल्य ही दर्ज है।

किसानों का आरोप है कि दुकानदारों ने रसीद में सरकारी दर दर्शाई, लेकिन नकद में उससे अधिक राशि वसूल ली। किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग से करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Also Read: सहारनपुर में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार; एसी आउटडोर समेत चोरी का सामान बरामद

किसानों का कहना है कि यदि पीओएस रसीद में निर्धारित मूल्य दर्ज है और वास्तविक भुगतान उससे अधिक लिया गया है, तो यह गंभीर अनियमितता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों की जांच कर किसानों का आर्थिक शोषण रोका जाए। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में खाद के साथ साथ जिंक और फटेरा और काला सोना पर भी ओवर रेटिंग की जा रही है

Also Read: वाराणसी: 10 हजार के विवाद में सनकी युवक ने कार से तीन को रौंदा, एक की हालत गंभीर

उधर, कृषि विभाग का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में ओवररेटिंग की पुष्टि होती है, तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)