जौनपुर में 50 हजार की कथित घूस… पांच ट्रक लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचा मालिक, मचा हड़कंप!

जौनपुर: एआरटीओ कार्यालय में कथित रिश्वतखोरी के आरोप को लेकर शुक्रवार को हंगामा खड़ा हो गया। मड़ियाहूं निवासी वाहन मालिक विनय सिंह अपने पांच ट्रकों को लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए और सभी ट्रकों को कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ा कर दिया। एक साथ पांच ट्रक खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

वाहन मालिक का आरोप है कि उसने सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे, लेकिन करीब एक सप्ताह से ट्रकों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि रजिस्ट्रेशन बाबू गणेशदत्त द्वारा 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगी गई और रकम देने से इनकार करने पर फाइल को लटकाया जाता रहा।

ALSO READ: उत्तर प्रदेश : ईसन नदी पुल पर धंसी सड़क बनी खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की उठाई मांग

मामला बढ़ने के बाद वाहन मालिक की फाइल दूसरे बाबू को सौंप दी गई और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई। वहीं आरोपी बाबू और एआरटीओ मौके पर मौजूद नहीं थे। आरआई के मुताबिक बाबू हाईकोर्ट और एआरटीओ लखनऊ गए हुए थे।

अब बड़ा सवाल- क्या वाकई 50 हजार रुपये की कथित घूस मांगी गई थी या रजिस्ट्रेशन में देरी की कोई दूसरी वजह थी? आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)