Home Police & Forces यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र

Republic Day UP Police

 

उत्तर प्रदेश में जब से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल की कमान संभाली है वो तब से लगातार कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास में लगे हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का खौफ हो गया है। कानून व्यवस्था संभालने के क्रम में शासन की तरफ से अक्सर ही सीनियर अफसरों का तबादला किया जाता है। इसी क्रम में अब शासन ने प्रदेश में अब 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं किन किन अफसरों का तबादला किया है।

देखें लिस्ट

मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर का तबादला भी शामिल है। मेरठ में एसपी सिटी विनीत भटनागर के स्थान पर पीयूष कुमार सिंह को नए एसपी सिटी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा राजीव कुमार सिंह द्वितीय एएसपी अमरोहा बनाया गया है। अलका एएसपी को सेक्टर ऑफिसर सीबीसीआईडी मेरठ। कालू सिंह एएसपी नगर सोनभद्र को भेजा गया है। विशाल यादव को एएसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया है।

मनोज कुमार पांडेय को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। मेरठ एसपी सिटी रहे विनीत भटनागर केा उप सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। दिनेश कुमार सिंह द्वितीय एएसपी मैनपुरी बनाए गए। सुरेंद्र प्रताप सिंह उपसेना नायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ भेजा गया है।

लिस्ट में शामिल है इनका भी नाम

त्रिगुण बिसेन एएसपी ग्रामीण मथुरा जनपद बनाया है। श्रीश्चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक संभल का चार्ज दिया गया है। आलोक कुमार एएसपी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड बनाए गए हैं। । रणविजय सिंह को गौतमबुद्ध नगर से हटाकर एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद बनाया गया है। अखिलेश नारायण सिंह एएसपी दक्षिणी बाराबंकी भेजे गए हैं। कृष्णकांत सरोज एएसपी साइबर क्राइम पश्चिमी यूपी के पद पर भेजे गए हैं। कृपा शंकर एएसपी/स्टाफ अफसर एडीजी एलओ बनाए गए हैं।

चक्रपाणि त्रिपाठी को एएसपी चित्रकूट भेजा गया है। विनय कुमार सिंह को एएसपी चंदौली बनाया गया है। चिरंजीव मुखर्जी एएसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा है। विद्या सागर मिश्रा को एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़। भीम कुमार गौतम को एएसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ तैनाती दी गई । अमिता सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के पद पर भेजीं गई हैं। श्रीकांत प्रजापति एएसपी मिर्जापुर बनाए गए है। धर्म सिंह मार्छाल एएसपी पूर्वी बिजनौर बने हैं। पीयूष कुमार सिंह एएसपी नगर मेरठ बनाए गए। प्रवीण कुमार यादव एएसपी श्रावस्ती बनाए गए।

Also Read: उन्नाव: महिला से अश्लील हरकत करते हेड कांस्टेबल का Video वायरल, SP ने किया सस्पेंड

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange