टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की तैयारियों से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने होने वाली 5 मैचों की अहम टी20 सीरीज से स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) के बाहर होने की संभावना है। एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो तिलक को अचानक पेट में गंभीर दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सर्जरी की सलाह
डॉक्टरों ने तिलक वर्मा को सर्जरी कराने की सलाह दी है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी रिकवरी में करीब 3 से 4 हफ्तों का समय लग सकता है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज खेल पाना उनके लिए मुश्किल माना जा रहा है, जो टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गया है।
टीम मैनेजमेंट को ढूंढना होगा विकल्प
यह टी20 सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, इसलिए टीम इंडिया को तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट पर विचार करना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि फरवरी में शुरू होने वाले बड़े टूर्नामेंट तक उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे वह अहम मुकाबलों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।













































