बॉलीवुड: बिग बॉस सीजन 14 का पिछला शुक्रवार काफी ड्रामे से भरा था. जिसमें टास्क के चलते दो दिन से बाथरूम बंटवारें चल रहा था. इस बीच टास्क में टीम जैस्मिन ने गेम में अपनी बहन रुबीना से जीत गईं. इसके अलावा घर का बाथरूम का हिस्सा उनके हवाले कर देती हैं. लेकिन इस जीत के बाद भी घर के कप्तान के लिए एकमत राय नहीं बन पाई. इस एपिसोड के दौरान जैस्मिन और रुबीना की भी तकरार देखने को मिली.
वहीँ इस हफ्ते कैप्टनशिप के लिए जमकर हंगामा भी होता नजर दिखाई दे रहा है. वहीँ बिग बॉस ने जैस्मिन भसीन को टीम के नए कैप्टन चुनने की जिम्मेदारी दी है, क्योंकि गोनी इस बार नॉमिनेट हो चुके हैं, इसलिए कैप्टनशिप के लिए जैस्मिन, राहुल और निक्की रेस में खड़े हुए. बिग बॉस ने कविता को भी इस टास्क का हिस्सा बनाया. इसमें सभी को मिलकर आपसी सहमति से ये बताना था कि घर का नया कैप्टन कौन होगा, लेकिन तीनों अपने-अपने पक्ष लेकर घर का अगला कप्तान बनने के लिए खड़े रहे.
घर की कैप्टेंसी को लेकर कविता कौशिक और निक्की तंबोली आपस में बात करती हैं और जैस्मीन भसीन और राहुल वैद्य आपस में बात करते हैं. वहीं, राहुल नहीं चाहते हैं कि निक्की इस घर में अगली कैप्टन बनें. जैस्मीन भसीन राहुल वैद्य से कहती हैं कि अगर निक्की तंबोली उनके लिए हां कर देती हैं तो वह अपनी हां देंगे. इस पर राहुल इस पर हां में जवाब देते हैं. एक बार फिर अपनी बात से पलट जाती हैं. बिग बॉस कैप्टन बनने के फैसले के बारे में पूछते हैं तो कविता कौशिक और जैस्मीन बताते हैं कि कैप्टन बनने पर किसी की सहमति नहीं बन पाई. इस पर बिग बॉस टास्क को रद्द कर देते हैं और बताते हैं इस सप्ताह घर का कैप्टन कोई नहीं होगा.
Also Read: जानिए कौन हैं आश्रम 2 की ‘बबीता’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं बोल्ड तस्वीरें
Also Read: एक्टर शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिज, तस्वीरें वायरल
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.

















































