सुपौल और कोसी-सीमांचल-मिथिला क्षेत्र के यात्रियों के लिए होली पर्व पर रेलवे ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। रेलवे ने फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़ और निर्मली स्टेशनों से होकर गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें होली के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने और यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए चलाई जा रही हैं। इससे असम (डिब्रूगढ़) और पंजाब (अमृतसर) की ओर जाने वाले यात्रियों को समय और खर्च दोनों में बचत होगी। क्षेत्रीय यात्रियों में इस घोषणा से खासा उत्साह देखा जा रहा है।
डिब्रूगढ़–झंझारपुर होली स्पेशल (05974/73)
यह ट्रेन कुल 7 ट्रिप चलेगी और कोसी क्षेत्र को पहली बार असम से सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
गाड़ी संख्या 05974: प्रत्येक मंगलवार 17 फरवरी से 31 मार्च तक डिब्रूगढ़ से सुबह 05:20 बजे प्रस्थान करेगी।
प्रमुख स्टेशन: गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली।
झंझारपुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 11:30 बजे।
गाड़ी संख्या 05973 (वापसी): प्रत्येक बुधवार 18 फरवरी से 1 अप्रैल तक झंझारपुर से दोपहर 01:00 बजे प्रस्थान करेगी।
प्रमुख स्टेशन: निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी।
डिब्रूगढ़ पहुंचने का समय: अगले दिन शाम 20:20 बजे।
यह ट्रेन कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए विशेष सौगात है, क्योंकि पहले असम जाने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।
कटिहार–अमृतसर होली स्पेशल (05736/35)
यह ट्रेन कुल 6 ट्रिप चलेगी और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा देगी।
गाड़ी संख्या 05736: प्रत्येक बुधवार 18 फरवरी से 25 मार्च तक कटिहार से रात्रि 09:00 बजे प्रस्थान करेगी।
प्रमुख स्टेशन: फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली।
अमृतसर पहुंचने का समय: शुक्रवार सुबह 09:45 बजे।गाड़ी संख्या 05735 (वापसी): प्रत्येक शुक्रवार 20 फरवरी से 27 मार्च तक अमृतसर से दोपहर 01:25 बजे प्रस्थान करेगी।
– प्रमुख स्टेशन: निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज।
– कटिहार पहुंचने का समय: शनिवार रात्रि 11:45 बजे।
क्षेत्रीय यात्रियों में उत्साह का माहौल
होली के दौरान यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ जाती है। पहले इन रूट्स पर सीधी ट्रेनें नहीं होने से लोगों को बदलाव करके जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाता था। अब इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रा आसान और सस्ती हो गई है। स्थानीय लोगों, छात्रों और प्रवासियों में खुशी का माहौल है। रेलवे के इस फैसले को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।
रेलवे का उद्देश्य
रेलवे ने होली के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट पहले से बुक कर लें और नियमों का पालन करें।
INPUT-ANANYA MISHRA











































