बिहार: सुपौल में जिंदा जलकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चीख-पुकार से दहल उठा इलाका

Bihar: सुपौल जिले में रविवार की आधी रात एक भयावह हादसे ने इलाके को हैरान कर दिया। नगर परिषद क्षेत्र के बलवा पुनर्वास गजना चौक वार्ड नंबर 1 में प्रमोद पासवान के घर अचानक आग लग गई। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते आसपास के तीन से चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल ने पाया काबू

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर के अंदर सो रही मां नीलम देवी और उनकी चार वर्षीय बेटी अंजलि की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Also Read: उत्तर प्रदेश: मरे हुए शख्स के नाम पर 18 लाख का लोन, बेटे को बना दिया गारंटर…

शोक की लहर 

हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और दु:ख की लहर दौड़ गई। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे की जांच की और मामले को गंभीरता से लेते हुए आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

परिवार और पृष्ठभूमि

नीलम देवी, जो सहरसा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के आरान बिशनपुर की निवासी पिंटू यादव की पत्नी थीं, अपने मायके बलवा पुनर्वास गजना चौक स्थित पिता प्रमोद पासवान के घर आई हुई थीं। जानकारी के अनुसार नीलम देवी और पिंटू यादव का विवाह प्रेम विवाह था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है ताकि आग लगने की वजह का पता लगाया जा सके।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)