लक्ष्य दिखाई दे रहा है तो मंजिल जरूर आसान होगी। ऐसी मोटिवेशनल स्पीच देता था बिहार का रंजीत बिहार के शेखपुरा निवासी रंजीत ने खुदको UPSC में 440वी रैंक हासिल करने वाला बताकर गाव के लोगो को चौका दिया ये खबर सुनते ही गाव वालो ने उसका सम्मान किया इसके अतरिक्त जब ये खबर पुलिस प्रशासन और नेताओ को पता चली तो उन सभी लोगो ने भी रंजीत को बधाई दिया। इसके कुछ दिन बाद से ही वो जगह-जगह मंचो पर मोटिवेशनल स्पीच देने लगा।
लेकिन रंजीत का ये दावा की उसने UPSC की परीक्षा में 440वी रैंक हासिल किया है ये बात सरासर गलत निकली। जब रिजल्ट की जांच हुई तो पता चला की रंजीत का ये दावा फ़र्ज़ी है और असली रैंक कर्नाटक के एक उमीदवार को मिली है। खुलासा होते ही रंजीत मोबाइल बंद कर के फरार हो गया। सूत्रों की माने तो रंजीत को खुदकी तारीफ सुनना बहुत पसंद था इस वजह से रंजीत ने ये सारा नाटक रचा जिसमे गाव वालो के साथ साथ पुलिस एवं नेता जी भी रंजीत की बातो में आ गए।
पहले रंजीत ने गाव में ये बात फैलाई की वो UPSC परीक्षा में चयनित हो गया है। इस बात के सहारे रंजीत ने गाव वालो से वाहवाही लूटी, बल्कि कई जगह सम्मान भी हासिल किया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद जब रंजीत की सच्चाई सामने आई तो पुरे इलाके में हैरानी फ़ैल गयी लोग सोच में पड़ गए की रंजीत ने उन सबसे इतना बड़ा झूठ क्यों बोला।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































