UP: हलधरमऊ में रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, किसानों को अनुदान पर मिलेगा बीज

हलधरमऊ: रबी सत्र 2026-27 में किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले चरण की बुकिंग 2 जुलाई 2026 से शुरू की गई है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in के माध्यम से स्वयं बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लॉक कृषि कार्यालय, नजदीकी बीज भंडार एवं लोकवाणी केंद्र पर जाकर भी बुकिंग कराई जा सकती है।

पहले चरण में तोरिया, चना, मटर, मसूर, राई/सरसों, अलसी, गेहूं एवं जौ के बीज के लिए बुकिंग की व्यवस्था की गई है। विभाग के अनुसार मिनी किट बीज किसानों को निःशुल्क, जबकि सामान्य बीज निर्धारित अनुदान के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Also Read: एक ही हॉस्टल, कुछ घंटों में दो मौते…’, बांदा में छात्रों की मौत से उठे सवाल

किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय अथवा बीज भंडार पर कार्यालय समय में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से निर्धारित समय के भीतर बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी कृषि अजय कुमार यादव ने बताया कि रबी फसलों के बीज की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान समय से आवेदन एवं बुकिंग कराकर अनुदानित बीज योजना का लाभ उठाएं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)